घुंघचाई। जेसीबी से किए जा रहे अवैध रूप से मिट्टी के खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही खनन में लगे ट्रैक्टर चालक वाहनों को लेकर भाग गए।
घुंघचाई थाना क्षेत्र में कई जगहों पर मानकों को ताक पर रखकर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। नाममात्र की अनुमति लेकर कई दिन तक खनन किया जाता है। थाना क्षेत्र के गांव सिमराया ता.घुंघचाई में जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।
पता चला तो सोमवार को नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपठी टीम के साथ पहुंचे। भनक लगते ही खनन में लगे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी लेकर भाग गए। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया मामले की सूचना पर मौके पर गया था। खनन करने वालों से जानकारी की गई तो उन्होंने मिट्टी ग्राम पंचायत में होने वाले काम के लिए निकालना बताया। मौके पर कोई भी जेसीबी नहीं मिली। संवाद