फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में तीन डिग्री और लुढ़का पारा, दोपहर में चमका सूरज

Thu, 18 Dec 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह छाया कोहरा, गंतव्य को जाता बाइक सवार संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि दोपहर में कोहरा छंटने पर धूप खिलने से लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक सुबह-शाम कोहरा आने और दोपहर में हल्की धूप खिलने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर मंगलवार से शुरू हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन अगले दिन ही यह घटकर 21.5 डिग्री रह गया। बुधवार को अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आने से यह 17.5 डिग्री रह गया था। अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान 3.2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इससे तराई के जिले में शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.6 और अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार मौसम विभाग की ओर से अभी अगले तीन दिनों तक शीतलहर जारी रहने का पूर्वानुमान दिया गया है। इस दौरान सुबह-शाम कोहरा आएगा। हालांकि दोपहर में कोहरा छंटने पर धूप खिलने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें