फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रिमझिम बारिश से पारा चार डिग्री लुढ़का

Sun, 15 Mar 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत में आसमान पर उमड़े काले बादल। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मौसम ने करवट ली है। रविवार की सुबह आसमान पर बादल उमड़ने लगे। कुछ ही देर में बूंदाबांदी होने लगी। बाद में बूंदाबांदी थम गई, लेकिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। दोपहर में करीब आधा घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। मौसम के इस बदले मिजाज से अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान भी पहले की तुलना में कुछ कम रहा। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भी बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को तापमान में गिरावट आने से राहत मिली। मौसम खुशनुमा हो गया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 16.9 एवं अधिकतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
साथ ही 22 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। हालांकि बीच-बीच में हवा के तेज झोंकों की गति 30 किमी प्रतिघंटा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.5 व अधिकतम 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। डॉ. ढाका के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को भी आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, मौसम के इस बदले मिजाज को देखकर किसानों में गेहूं की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई। क्षेत्र में इस समय गेहूं की फसल लगभग पक कर तैयार होने की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें