फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 1500 का लक्ष्य, 2288 जोड़ों की हुई शादी, शासन को भेजी डिमांड

Sun, 15 Mar 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विभाग ने शासन से आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 788 जोड़ों की शादियां अतिरिक्त करा दीं। विभाग ने इन शादियों की धनराशि के लिए शासन को डिमांड को भेजी है। इन जोड़ों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से धनराशि आने पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का विवाह कराया जाता है। इसमें कन्या के खाते में 60 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। 25 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये शादी पर खर्च किए जाते हैं। जिले को नौ से 12 मार्च तक चार तिथियों में 1500 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य मिला था।
शहर के नवीन मंडी स्थल में सामूहिक शादियों का आयोजन किया गया। चार तिथियों में 2288 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। इस तरह आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष करीब 788 जोड़ों का विवाह अतिरिक्त हुआ है। इन जोड़ों को अन्य सामान तो विभाग की ओर से मुहैया करा दिया गया, लेकिन कन्याओं के खाते में शासन स्तर से भेजी जाने वाली धनराशि के लिए विभाग ने शासन को डिमांड भेजी है। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि चार तिथियों में 2288 जोड़ों का विवाह कराया गया है।
विज्ञापन


नौ से 12 मार्च तक इन तिथियों में हुई इतने जोड़ों की शादी
सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नौ से 12 मार्च तक किया गया। इसमें नौ मार्च को 400, 10 मार्च को 471 और 11 मार्च को 587 जोड़ों की शादी कराई गई। 12 मार्च को 836 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें