फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम के विरोध में शिक्षकोें ने दिया ज्ञापन

Sat, 23 May 2015 10:36 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश मेें एमडीएम बनवाने के विरोध में बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री संतोष कुमार के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों की संख्या शून्य है। रसोइयों को दस माह का मानदेय दिया जाता है। ऐसे में रसोइया जून माह में एमडीएम बनाने में असमर्थता व्यक्त कर रहे है। परिवर्तन लागत पहले से ही अधिक खर्च होने का हवाला देते हुए एमडीएम बनवाने के निर्देश पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग की गई।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में दिलनवाज खां, कामिल हुसैन, सच्चिदानंद वर्मा, अरशद हुसैन, जावेद शाह, मोहम्मद  हसन, विमल कृष्ण, पवित्रानंदन, विमल कुमार, देवेश कुमार, अनूप कुमार, अनिल कुमार, शशांक, मोहम्मद नूर खां, मोहम्मद फुरकान, हीराकली आदि शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें