फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पति ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाला; छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jul 2023 03:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

विवाहिता ने बताया कि उसकी ससुराल के लोग दहेज में कार और एक लाख रुपये की नगदी मांग रहे थे। जब उसने इससे मना किया तो ससुराल के लोगों ने पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति कहता है कि उसने दूसरी शादी कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता इंद्रवती को उसके ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि उसकी ससुराल के लोग दहेज में कार और एक लाख रुपये की नकदी मांग रहे हैं। जब उसने इससे मना किया तो ससुराल के लोगों ने पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति कहता है कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। 

विज्ञापन


मोहल्ला मोमिनगंज निवासी इंद्रवती ने बताया कि उसकी शादी उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के गांव भदईपुरा निवासी राकेश पुत्र घनश्याम से 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। पति राकेश, सास मीना, जेठ वीरू, ननद कल्पना व नंदरानी उससे दहेज के तौर पर कार और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। इसी बीच दो बच्चों को भी जन्म हुआ। मगर ससुराल के लोगों का व्यवहार उसके प्रति नहीं बदला और उसके साथ मारपीट करने लगे।

ये भी पढ़ें- श्क में पति से बगावत: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां; बोली- अब जिऊंगी मरूंगी इसी के साथ
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पति का दोस्त बरेली के थाना इज्जतनगर के गांव लक्ष्मीपुर गौंटिया निवासी रवि पुत्र सुरेश घर आता था। पति की दूसरे शादी कराने की धमकी देता था। उसका पति भी धमकी देने लगा कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। चार अप्रैल को परिवार के सभी लोगों ने एक राय होकर दोस्त की मदद से उसकी साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें