शहर में कपड़े की एक दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
पीलीभीत। शहर के बाजार में ईद और होली की रौनक दिखने लगी है। 10 दिन बाद होली और अगले महीने ईद है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। इससे स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति भी बन रही है। बाजार में कपड़े, बर्तन सहित घरों की साज-सज्जा की दुकान पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। होली को लेकर इस बार गर्मी के कपड़ों में नया ट्रेंड दिख रहा है।
लोगों ने दोनों मुख्य त्योहारों की तैयारियां अभी से तेज कर दी है। बाजार में होली की महंगाई बढ़ने से पहले ही नए कपड़ो की खरीदारी शुरू हो गई। इस बार टी-शर्ट और जींस की मांग अधिक हो रही है। लोग कुर्ता-पायजामा के लिए कपड़ा खरीदकर टेलर के पास पहुंच रहे हैं। वहीं महिलाओं में साड़ी और सूट की मांग अधिक हो रही है। शहर के बाजार में इन दिनों युवकों के लिए डबल पॉकेट की शर्ट व युवतियों के लिए हल्के कॉटन के कॉटसेट आए हैं, जो सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, छोटे बच्चों के लिए डिजाइनर कुर्ता पजामा, कैपरी-टीशर्ट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। संवाद
नए क्राॅकरी सेट की खरीद बढ़ी
होली व ईद के त्योहार पर घर आने वाले मेहमानों के लिए लोग क्राॅकरी भी खरीद रहे हैं। नए कप-प्लेट, डिनर सेट, नाश्ता दान आदि की खरीद बढ़ गई है। वहीं, बाजार में इस बार डिजाइनर नाश्ता दान की खरीद अभी से होने लगी है।
बाजार में कपड़ो की रेट लिस्ट
डबल पॉकेट शर्ट - 600-800
जॉगर जेंटस - 700-2000
जींस जेंटस - 800-1500
टी-शर्ट - 300-800
जींस लेडीज - 1000-2000
लेडीज टॉप - 500-1500
बाजार में क्राकरी की रेट लिस्ट
नाश्ता दान - 300-2000
कप प्लेट - 200-1000
स्टील डिनर सेट - 2000-2500
चीनी डिनर सेट - 2500-8000