फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सुविधा को मंडी में लगेगा ब्वायलर

Sun, 02 Oct 2016 10:58 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धान लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों को अब नमी की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। नमी होने पर किसान अपना धान मंडी में ही स्थापित किए जा रहे ब्वायलर में सुखाकर बेंच सकेंगे। इससे उन्हें फसल के पूरे दाम मिलेंगे।
विज्ञापन

तराई के इस जनपद में प्रमुख फसल के रूप में होने वाले धान की प्रारंभिक आवक में काफी नमी रहती है। चूंकि किसान के बाद इस नम धान को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होती इसलिए व्यापारी और सरकारी खरीद केंद्र संचालक धान में नमी बताकर काफी कम रेट पर खरीदते हैं। इससे किसानों को फसल का पूरा दाम नहीं मिल पाता। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। मंडी प्रशासन की ओर से मंडी परिसर में ही ब्वायलर (पॉवर ड्रायर) लगवाया जा रहा है। मंडी समिति द्वारा भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है और जल्द ही इसकी स्थापना मंडी में हो जाएगी। मंडी में लगने वाले इस पॉवर ड्रायर की क्षमता दो टन (20 क्विंटल) प्रति घंटा होगी। इसे किसानों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकारी केंद्र पर धान बेचना होगा आसान
धान खरीद को मंडी समिति में छह क्रय केंद्र लगे हैं लेकिन यहां पहुंचने वाले धान में नमी होने के कारण उसकी सरकारी खरीद नहीं होती। कई बार क्वालिटी अच्छी होने के बाद भी नमी के कारण क्रय केंद्र प्रभारी इसे खरीदने से बचते हैं। ऐसे धान को खरीदने में अब सुविधा होगी। यदि क्रय केंद्र प्रभारी को धान में नमी प्रतीत हो रही है तो वह किसान से इसे सुखवाने के बाद खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नम धान को सुखाने के लिए मंडी परिसर में ही पॉवर ड्रायर लगवाया जा रहा है। जल्द किसानों को इसकी नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी।
मनीष सिंह, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें