फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय सट्टा मेला और गोष्ठी का समापन

Sun, 02 Oct 2016 12:08 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति में चल रहे दो दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेला और गोष्ठी का समापन हो गया। मेले में दूसरे दिन 46 किसानों ने सट्टे को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। दूसरे दिन गोष्ठी में कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने घुलनशील जैव उर्वरक, नीम लोपित यूरिया के प्रयोग की सलाह दी। एडीओ (कृषि) अनिल गौतम ने मृदा परीक्षण में मिट्टी का नमूना लेने की विधि की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने गन्ना की ट्रेंच विधि से बुवाई, गेहूं और सरसों की नवीनतम प्रजातियों के बारे में बताया। एससीडीआई सुनील शुक्ल ने गन्ना की नवीनतम प्रजातियों को बोने की अपील की। उन्होंने बताया कि मेले में दूसरे दिन ढाई सौ से अधिक किसान पहुंचे। 46 किसानों ने सट्टा को लेकर शिकायतें दर्ज कराई। कुछ का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। शेष को शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं। इस मौके पर गन्ना समिति सचिव टीएन त्रिपाठी, स्वदेश सिंह यादव, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कृभको के डीसी शुक्ला ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें