पीलीभीत। शहर और कस्बों की बाजार में बुधवार को होली का रंग और ज्यादा चटख दिखा। खरीदारों की भीड़ जुटी तो बाजारों की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। लोगों ने कपड़े, रंग-गुलाल, पिचकारी, पूजन सामग्री और मिठाई आदि की खरीदारी की। होलिका पूजन को लेकर गेहूं की बाली व अन्य सामान खरीदा गया। स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयाें, कचेहरी और अन्य संस्थानों में अबीर-गुलाल उड़कार होली पर्व की खुशियों को इजहार किया गया।
बुधवार को दोपहर 12 बजे से ही शहर की बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। जेपी मार्ग और स्टेशन मार्ग के कपड़ों की दुकान, किराना बाजार, फल मंडी में भी खरीदारों की भीड़ थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया खरीदारों की भीड़ बढ़ती गई। शाम के समय तो जाम की स्थिति बन गई। रोक के बाद भी ई-रिक्शों की आवाजाही ने लोगों को परेशान किया। चार पहिया वाहन भी बाजार में घूमते नजर आए। रात करीब 10 बजे के बाद तक दुकानों पर भीड़ रही। लोग ने एक-दूसरे को देने के लिए उपहार भी खरीदे।
मझोला कस्बे की बाजार में उमड़े खरीदार
मझोला। कस्बे के बाजार में होली का उल्लास दिखा। रंगो की दुकानों पर कई प्रकार के रंग स्प्रे, गुलाल के गिफ्ट व पिचकारियों के खरीदारों की भीड़ नजर आई। बच्चे और युवाओं को लुभाने के लिए तरह तरह के बैलून, आर्गेनिक गुलाल व अन्य सामान दुकानों पर दिखे। रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर भीड़ अधिक रही। व्यापारियों का मानना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री अधिक रहेगी।
...आपको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
बुधवार से स्कूल-कॉलेजों में होली का अवकाश हो गया। सरकारी कार्यालय बंद हो गए। कचेहरी और अन्य संस्थानों में भी अवकाश हो गया। अवकाश से पहले स्कूलों में बच्चों ने जमकर होली खेली। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, संतराम शिशु मंदिर, गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने होली खेली। कचेहरी में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जिला संयुक्त बार एसोसिशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। जिला सहकारी बैंक शाखा लोहा मंडी, विकास भवन, कलक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कहा कि आपको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
इतने रुपयों में बिका गुलाल और मिठाई
सामान मूल्य
गुलाल 160 रुपये प्रति किलो
इलेक्ट्रिक पिचकारी 400 से 1500 रुपये
फॉग स्प्रे 50-200 रुपये
रंग की डिब्बी 20-100 रुपये
पानी वाले गुब्बारे 5 से 75 रुपये
साधारण पिचकारी 200-1000 रुपये
मिठाई
गुझिया देशी घी - 800 प्रति किलो
गुझिया - 300 रुपये
चाश्नी गुझिया - 350
मीठे पारे - 200
गुलाब जामुन - 300 से 400
शहर में स्कूलों की छुटृी के बाद बच्चो ने खूब खेली होली।संवाद
शहर में स्कूलों की छुटृी के बाद बच्चो ने खूब खेली होली।संवाद
शहर में स्कूलों की छुटृी के बाद बच्चो ने खूब खेली होली।संवाद
शहर में स्कूलों की छुटृी के बाद बच्चो ने खूब खेली होली।संवाद
शहर में स्कूलों की छुटृी के बाद बच्चो ने खूब खेली होली।संवाद
शहर में स्कूलों की छुटृी के बाद बच्चो ने खूब खेली होली।संवाद