फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला डिस्टलरी के मैनेजर को घेरा

Thu, 02 Jul 2015 11:38 PM IST
मझोला
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद पड़ी मझोला डिस्टलरी को चालू कराने की मांग को लेकर व्यापारियों और नगर पंचायत सदस्यों ने डिस्टलरी मैनेजर का घेराव किया।
विज्ञापन


पिछले लंबे अरसे से बंद पड़ी कस्बा स्थित डिस्टलरी गत वर्ष कुछ दिनों के लिए शुरू की गई थी। स्थानांतरित कर्मचारियों को भी पुन: डिस्टलरी में बुला लिया गया। बताते हैं कि डिस्टलरी में प्रदूषण सयंत्र नहीं लगे होने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति न होने के कारण डिस्टलरी को दोबारा बंद करना पड़ा।

इधर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों व नगर पंचायत सदस्यों ने मैनेजर का घेराव कर बंद पड़ी डिस्टलरी प्लांट को चालू कराने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि फैक्ट्री कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया और उन्हें पिछले तीन माह का वेतन भी नही दिया गया। जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को अक्तूबर 2014 से अभी तक पीएफ का भुगतान भी नही किया गया। इसको लेकर अध्यक्ष ने भविष्य निधि बोर्ड के एमडी से दूरभाष पर वार्ता की। एमडी ने बताया कि मीटिंग बुलाई गई हैं। अतिशीघ्र कर्मचारियों को दे दिया जाएगा। घेराव करने वालों में पंकज शर्मा, वाहिद खां तेज प्रकाश शर्मा, लियाकत सलमानी, सत्यप्रकाश शर्मा, अजय गौतम, लालता प्रसाद राठौर, मुकेश वाल्मिीकि, सलीम ईदरीसी, मंगली प्रसाद, प्रेमचंद गोयल, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें