फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लैब पर ताला तो कहीं एलटी ही नहीं

विज्ञापन
गजरौला पीएचसी की लैब पर पड़ा ताला। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पा रहा है। रविवार को कहीं लैब टेक्नीशियन (एलटी) तो कहीं स्टाफ नर्स नदारद रहीं। ऐसे में यहां आने मरीजों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


रविवार को अर्बन पीएचसी जोशीटोला में चिकित्सक ओपी मौर्य ने सर्वाधिक वायरल फीवर के मरीज देखे। यहां लंबे समय से फार्मासिस्ट की तैनाती नही होने के कारण वार्ड बॉय ने दवाएं बांटीं। पुराना अस्पताल पीएचसी में डॉ. अदनान ने लगभग 20 मरीजों की ओपीडी ली। यहां लैब टेक्नीशियन की तैनाती नही होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। बागगुलशेरखां में चिकित्सक शफीन हसन अंसारी ने 16 मरीजों की ओपीडी ली। यहां भी लैब टेक्नीशियन नहीं होने से कई मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए।
गजरौला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौसम खराब होने के चलते भले ही मरीजों की संख्या कम रही। बावजूद इसके लैब पर भी ताला लटका रहा। यहां वार्ड बॉट अमित ने दवाएं बांटीं।
विज्ञापन

बरखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी में रविवार को 32 मरीजो को ओपीडी रही। चिकित्सक डॉ. शृंखला मिश्रा ने बताया कि 32 मरीजों को देखकर दवा दी गई। फार्मासिस्ट व एलटी की तैनाती नही होने से स्टाफ नर्स ने दवाएं बांटीं। जांचें भी नहीं हो सकीं।


बीसलपुर : डॉक्टरों की कमी से मरीज रहे परेशान
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुरुष चिकित्सा अधिकारी नहीं आए तो पीएचसी खांडेपुर, चुर्रासकतपुर, शिवपुरी नवदिया में महिला चिकित्साधिकारी मौजूद नहीं रहीं, ऐसे में कई मरीज लौट गए। संवाद

पूरनपुर : खल रही महिला चिकित्सक की कमी
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 46 मरीज पहुंचे। डॉ. हरमनप्रीत सिंह ने मरीजों को देखा और परामर्श दिया। एलटी जगदीश मल्ल ने चिकित्सक की सलाह पर कुछ मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि की जांच की। तहसील मुख्यालय पर चार महिला चिकित्सकों की तैनाती है, मगर जन आरोग्य मेला में महिला चिकित्सक की ड्यूटी नहीं रहती। ऐसे में यहां पहुंचने वाली महिला मरीजों को परेशानी होती है। संवाद


दियोरिया : स्टाफ नर्स ने बांटीं दवाएं
दियोरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में डॉ. अलफाक खान ने मरीजों को परामर्श दिया, फार्मासिस्ट के अभाव में पवन दीप सिंह ने दवाएं बांटीं। एलटी की तैनाती नहीं होने के कारण लोगों के खून की जांच नहीं हो पाई। संवाद



जिन केंद्रों पर भी एलटी का अभाव है वहां उनकी तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों को जन आरोग्य मेले से अधिक से अधिक लाभ पहुंचे, उसके सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. आलोक कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी

गजरौला पीएचसी की लैब पर पड़ा ताला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें