फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रीनलैंड पर बना दीं दुकानें, अब जारी होगा नोटिस

विज्ञापन
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर दुकानों का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर।स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने टनकपुर हाईवे पर ग्रीनलैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां चार दुकानों का निर्माण करा दिया गया है। अब संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर दोनों ओर काफी संख्या में दुकानें बन गईं हैं। इन दुकानों को लेकर हो रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को जेई केसी सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक के आवास के सामने जाकर जांच की। यहां पर एक ड्राइविंग सेंटर संचालित हो रहा था। इसकी अनुमति पहले से ही थी। इसके बाद पास में ही बनी अन्य दुकानों को चेक किया। यहां पर चार दुकानें बनी हुईं थींं।
अभिलेख देखने पर पता चला कि यह दुकानें ग्रीनलैंड पर बनी हुईं हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि चारोें दुकानें ग्रीनलैंड पर बनी हुईं थीं। सभी को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें