फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गमगीन माहौल में हुआ पिता-पुत्री का अंतिम संस्कार, गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत से गांव बढ़ापुरा में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। गमगीन माहौल में सोमवार शाम करीब चार बजे पिता-पुत्री के शवों को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। रिश्तेदार और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव बढ़ापुरा निवासी शमशीर खान अपनी पत्नी नसीम जहां पुत्री कशिश के साथ बरेली जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव अर्सियाबोझ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अमरिया क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक बरातघर के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। पत्नी नसीम जहां का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पिता-पुत्री की मौत की सूचना मिलने पर गांव में सन्नाटा छा गया। लोग घटना से काफी दुखी हैं। सोमवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद पिता-पुत्री का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शाम के समय पिता-पुत्री के शवों को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें