फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक नेताओं ने दी 15 से आंदोलन की चेतावनी

Sun, 10 Jan 2016 11:16 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक नेताओं ने शनिवार को चीनी मिल के जीएम नरेंद्र राय को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और 14 जनवरी तक मांगेें पूरी न होने पर 15 जनवरी से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन में स्थानांतरित सहायक अभियंता लक्षेश्वर राजू को तत्काल रिलीव कराए जाने, उनके कार्यकलापों की जांच कराने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को राजपत्रित अवकाश दिलवाने, वंचित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दिलाने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता लगवाने, कर्मचारियों का रुका पीएफ भुगतान ब्याज समेत उनके खाते में जमा कराने और कर्मचारियों को जूता, वर्दी समय से दिलाने आदि की मांगें शामिल की गई हैं।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 14 जनवरी तक मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 15 जनवरी से मिल गेट पर धरना, प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में समाजवादी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शारदा चंद्र और आजाद हिंद कर्मचारी संघ के मंत्री मंसूर अहमद के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपियां डीएम और फेडरेशन के एमडी को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें