फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने को बनी साझा रणनीति

Sun, 03 May 2015 12:06 AM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी  मिल के अतिथि गृह में शनिवार को तीन जिलों के पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक में सीमावर्ती इलाकों में होने वाली वारदातों पर रोक लगाने की साझा रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर जिलों के सीमावर्ती थानों की पुलिस एक दूसरे को अपने थाना क्षेत्रों के प्रचलित बदमाशों की फोटो युक्त सूची उपलब्ध कराएगी । उन बदमाशों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीमावर्ती क्षेत्र में कोई वारदात हो जाने पर सीमा से जुड़े सभी थानों की पुलिस वारदात को सुलझाने में हरसंभव सहयोग करेगी। बैठक में पिछले दिनों तीनों जिलों की सीमाओं पर हुई वारदातों कर चर्चा भी की गई और उन वारदातों को सुलझाने की साझा रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


बैठक में कुछ थाना प्रभारियों ने सीमावर्ती थानों के प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों के प्रचलित बदमाशों के नाम पते नोट भी करा दिए। बैठक की अध्यक्षता एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने की।

बैठक में बरेली के एसपी देहात, फरीदपुर के सीओ, कोतवाल, बीसलपुर के सीओ, थाना प्रभारी, नवाबगंज के सीओ, कोतवाल, फतेहगंज पूर्वी के थाना प्रभारी, खुदागंज के थाना प्रभारी, क्योलड़िया थाना प्रभारी, भुता के थाना प्रभारी और निगोही के थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें