सड़क निर्माण में पीली ईंट लगाने पर ईओ भड़क उठे और उन्होंने तत्काल पीली ईंट हटाने के निर्देश दिए।
शहर
में गौहनिया चौराहा से लेकर सुनगढ़ी तिराहे तक करीब 87 लाख की लागत से
सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका
है, लेकिन अभी सड़क की दोनों पटरियों पर फुटपाथ बनाया जाना है। जिसको लेकर
सड़क के डेढ़-डेढ़ मीटर दूरी पर फुटपाथ बनाने को ईटों की दीवार बनाई जा रही
है।
शनिवार को कुछ मजदूर ईटों की दीवार बना रहे थे। बताते हैं कि निर्माण
कार्य में पीली ईंट का जमकर प्रयोग किया जा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी
जानकारी अफसरों दी। कुछ देर बाद ही नगरपालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी
अरुणमणि त्रिपाठी मौके पर जा धमके और उन्होंने लगाई जा रही ईंट का निरीक्षण
किया। पीली ईंट लगाने की जानकारी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उन्हें
हटाकर बेहतर क्वालिटी की ईंटे लगाने के निर्देश दिए।
इधर जेई पदम सिंह ने
बताया कि ठेकेदार को निर्माण कार्य में पीला ईंट लगाने पर नोटिस दिया गया
है। यदि फिर भी सुधार नहीं हुआ तो ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
जाएगी।