नगरपालिका की बोर्ड मीटिंग के दौरान बहस करते सभासद व पालिकाकर्मी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सोमवार को हुई नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर की सफाई और टूटी पुलियों का मुद्दा गूंजा। सभासदों ने हंगामा करते हुए साफ-सफाई के साथ टूटी पुलियों को सही कराने की मांग उठाई।
बैठक नगर पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। सभासद चेतन गंगवार ने सफाईकर्मी कम होने का मुद्दा उठाया और कहा कि इसी कारण सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। वार्ड 2 की सभासद सुनीता सिंह ने कहा कि शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं। समय से कूड़ा नहीं उठाया जाता। सभासद आसिफ ने कहा कि पैसे लेने के बावजूद डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले नहीं आ रहे। कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई। इस पर अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह को ठेकेेदार से मिलकर सफाई कराने के निर्देश दिए गए। वार्ड 25 के सभासद संजीव सक्सेना भी ने सफाई का मुद्दा उठाया। सभासद पुष्पा उपाध्याय और उमा मिश्रा ने टूटी पुलियों के निर्माण का प्रस्ताव रखा जिनको बनाने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। वार्ड 19 के सभासद ने म्यूटेशन फीस लेेने पर सवाल खड़ा किया। सभासद आसिफ व अन्य सभासदों ने मृत्यु के प्रपत्रों पर टैक्स अमीनों द्वारा रिपोर्ट लगाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। सफाई नायक द्वारा रिपोर्ट लगाए जने की मांग की।