फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घायल युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

Sat, 05 Jul 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़क पर पशु से टकराकर घायल हुए शेरपुर कलां निवासी मोहम्मद अरवाज (21) की बृहस्पतिवार रात दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


अरवाज 30 जून को शाम करीब सवा आठ शेरपुर से बाइक से नगर के मोहल्ला रजागंज में अपनी बुआ के घर आ रहे थे। शेरपुर रोड पर गैस एजेंसी के समीप अचानक सड़क पर आए पशु की टक्कर से अरवाज घायल हो गए। अरवाज के चाचा शेरपुर कलां निवासी उम्मी हसन ने बताया कि इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली में उसकी मौत हो गई। उम्मी हसन ने घटना की सूचना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। अरवाज दो भाईयों में छोटा था। उसकी एक बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। अरवाज खेती में अपने पिता का हाथ बंटाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें