फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरेशाम बाइक सवार से लूट की सूचना जांच में फर्जी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ओवरटेक कर बाइक सवार से लूटपाट की सूचना पुलिस की जांच में फर्जी निकली। रंजिशन रास्ते में घेरकर मारपीट का मामला मिलने पर पुलिस ने गांव भगवंतापुर निवासी शफीक की ओर कार सवार पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम करीब आठ बजे भगवंतापुर मार्ग पर सहकारी समिति भवन के समीप की है। गांव भगवंतापुर निवासी शफीक का पुत्र जावेद बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से पहुंचे कार सवारों ने बाइक को ओवरटेक कर उसे रोक लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर कार सवार भाग गए।
जावेद ने शोर-शराबा कर घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। पुलिस को सरेशाम लूट की सूचना दी गई। इंस्पेक्टर क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर जावेद ने कार सवारों की ओर से पिटाई कर साढ़े तीन हजार रुपये लूटने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि जांच में लूट की सूचना झूठी निकली। रंजिशन मारपीट का मामला पाया गया।
विज्ञापन

कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि जावेद के पिता शफीक की ओर से मोहल्ला हबीबगंज निवासी राहुल, जितेश, अनूप पासवान, सुनील, समीर वाल्मीकि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पांचों आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कराया गया।


बाइक को लेकर भिड़ गए एक समुदाय के लोग
घटनास्थल पर पड़ी बाइक की सूचना एक पूर्व प्रधान ने मोबाइल पर पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक की फोटो खींचकर इंंस्पेक्टर को डालने के बाद बाइक को धार्मिक स्थल पर खड़ा कराने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थल पर बाइक खड़ी कराने पर पूर्व प्रधान के सजातीय ही उनसे भिड़ गए। विवाद पर मामला कोतवाली पहुंचा। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें