फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहभागिता से बढ़ेगा महिलाओं का सामाजिक स्तर

Mon, 23 Mar 2015 11:27 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनोबा सेवा आश्रम के तत्वावधान में महिला किसान संसद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि कृषि में महिलाओं के योगदान से जहां उत्पादन बढे़गा वहीं सामाजिक स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने ‘आरोहण’ पत्रिका का विमोचन कर महिलाओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


नेहरु ऊर्जा उद्यान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मेनका गांधी ने महिलाओं के उत्थान को अपने मंत्रालय की योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ओएन सिंह ने कहा कि विनोबा आश्रम ने महिलाओं को कृषि तकनीकि सिखाकर खेती का नया वातावरण तैयार किया है। यह एक अच्छी पहल है। उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने भी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान आश्रम के संस्थापक रमेश भैया ने आश्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पानी संस्थान फैजाबाद के अमृत भूषण, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने भी संबोधित किया। आश्रम की सचिव विमला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व अतिथियों ने महिलाओं द्वारा जलकुंभी से तैयार वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर डीएफओ कैलाश प्रकाश, आदर्श कुमार, अनिल मिश्रा, कृषि वैज्ञानिक डा. एनसी त्रिपाठी, डॉ. रीना सेठी, पूनम सक्सेना, रंचना, मोहित सक्सेना, संजय गंगवार, जेबी सिंह परिहार, रेखा परिहार, प्रमोद अग्रवाल, दीपक पांडे, भीम सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा सहित कई लोेग मौजूद रहे।
सक्रिय रखें जन धन योजना के बैंक खाते
बीसलपुर। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को ब्लाक परिसर में जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर जनता की समस्याओं का निराकरण कराने पर जोर दिया।

बैठक में उन्होंने कहा केवल बैंक खाते खुलवाने से ही जनधन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसमें लेन-देन भी होते रहना चाहिए। उन्होंने बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कंप्यूटर सेंटर खुलवाने और 100 फलदार पौधे लगाने वाली ग्राम पंचायतों को सांसद निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने जनप्रतिनिधि से अपने गांवों के लिए विकास कार्यों की सूची बनाकर देने को कहा।

इस दौरान राजेश सिंह, शिवेंद्र शुक्ला, सचिन जायसवाल, आदेश जायसवाल, डॉ. कृष्ण लाल आर्या, महीप सिंह, एमआर मलिक, देवेंद्र सिंह टोनी, अचल दीक्षित, भरत शर्मा, नवाब हसन, शहाना बेगम, डॉ संजीव कनौजिया, रामप्रकाश मिश्रा, भोलू गुप्ता, महेंद्र कुमार, अजय गुप्ता, नरेश शर्मा, कन्हैया भारद्वाज मौजूद थे। अध्यक्षता चेयरमैन छेदालाल जायसवाल व संचालन प्रधान संघ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया।
मार्ग का किया उद्घाटन
पीलीभीत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी नेे सुबह शंकर साल्वेंट स्थित कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। इसके बाद दोपहर को नई बस्ती चौराहा से काला मंदिर तक 20 लाख की लागत से बने सीसी मार्ग का शुभारंभ किया। इस मौके पर रंजीत कुमार, अश्विनी कुमार, एमआर मलिक, देवेंद्र सिंह टोनी, प्रवक्तानंद, सोनू वाल्मीकि, नवीन लोधी, हरीश कुमार, अतहर खान, परवेज, सईद, अमिताभ त्रिपाठी, प्रदीप जायसवाल लल्लन, गोकुल मौर्य, रमेश लोधी सहित कई लोग मौजूद रहे।
घायल घोड़ा देख मेनका ने रुकवाई गाड़ी
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री सोमवार को बीसलपुर में आयोजित प्रधानों की बैठक में शामिल होने को निकली थीं। बीसलपुर मार्ग पर कुछ दूर चलने पर उन्हें सड़क किनारे एक घायल घोड़ा देखकर गाड़ी रुकवा दीं। उन्होंने अपने प्रतिनिधियों से बीमार घोडे़ को पशु आश्रय केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें