गजरौला कलां मुस्तकिल मार्ग का हाल। संवाद
पीलीभीत। सरकार के करोड़ों खर्च कर गांव-गांव घरों की टंकियों में अमृत जल पहुंचाने का दावा करने वाली जल जीवन मिशन योजना अब कई गांवों की टूटी सड़कों और बदहाल रास्तों का कारण बन गई है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गांव-गांव की सीसी और खड़ंजा सड़कें खोद दी गईं, लेकिन पाइपलाइन डालने के महीनों तक उनका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया।
अब बारिश शुरू होने पर यह समस्या और बढ़ गई है। हालांकि विभागीय आंकड़ों में तो 96 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, जबकि जमीनी हकीकत कई ब्लॉकों के ग्रामीण आज भी उखड़ी सड़कों, कीचड़ व जलभराव के बीच रोजाना आवागमन को मजबूर हैं। करोड़ों की परियोजना की गुणवत्ता व निगरानी व्यवस्था की भी पोल भी खुल गई है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को जब इसको लेकर पड़ताल की तो स्थिति बदहाल मिली। इस दौरान पता चला कि कई जगहों पर योजना के तहत पानी तक नहीं पहुंच सका है।
गजरौला कलां मुस्तकिल मार्ग का हाल। संवाद
गजरौला कलां मुस्तकिल मार्ग का हाल। संवाद
गजरौला कलां मुस्तकिल मार्ग का हाल। संवाद