फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ निकली विसर्जन यात्रा

Sun, 07 Sep 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में राजा बाग काॅलोनी में चल रहे गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन पर धूमधाम के साथ भगवान गणेश जी की मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान इसमें शामिल भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह उत्सव स्थल पर हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट व नीतू सिंह ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुति दी। हवन पूजन पुरोहित राजेंद्र कुमार पांडे ने संपन्न कराया। साथ ही 11 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। इसके उपरांत भंडारा हुआ फिर विसर्जन शोभायात्रा शुरू हुई। विसर्जन शोभायात्रा स्टेशन चौराहा, छतरी चौराहा, गैस चौराहा से होते हुए देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर पहुंची। वहां मूर्ति का विसर्जन किया गया। इसमें रामकिशोर मिश्रा, यथार्थ सिंह, नीतू सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, शिवकुमार रघुवंशी, यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष सौरभ गंगवार, मोनू, अनुज, राम खेलावन यादव, सुमित गंगवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें