पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान, शेरपुर की महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
मोहल्ला कुरैशियान की नईम बेगम ने दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका पति चार महीने से जेल में है। आरोप है कि रात को पुलिस ने घर में घुसकर अभद्रता कर गाली-गलौज की। शेरपुरकलां की नसरीन बेगम ने दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसके पति के खिलाफ पहले आपराधिक केस था। उनका आरोप है कि पुलिस ने रात को घर में घुसकर अभद्रता कर गालियां दी। गांव की तबस्सुम ने बताया कि उसके पति के खिलाफ पहले आपराधिक केस था। दो महीने से वह मजदूरी करता है। रात को घर में घुसी पुलिस ने अभद्रता कर गालियां दी। मीना बेगम ने बताया कि उसका पति कोर्ट से जमानत पर है। दो साल से बाहर रहकर मजदूरी करता है। रात को घर में घुसकर पुलिस ने गाली-गलौज कर पीटा, पुत्र का एनकाउंटर करने की धमकी दी। शेरपुरकलां की ही चमन ने कहा कि उसके पुत्रों पर केस चल रहा है। अलीगढ़ रहकर अब मजदूरी करता है। आरोप है कि रात को घर में घुसकर पुलिस ने गाली-गलौच कर अभद्रता की। संवाद