फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डग्गामार रहे हावी, सवारी के लिए भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
असम चौराहा से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर खड़े डग्गामार वाहन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज बसों का समय निर्धारित न होने से असम चौराहे पर पहुंचे यात्रियों को यहां-वहां भटकना पड़ा। ऐसे में यात्रियों ने गंतव्य जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। सबसे ज्यादा दिक्कत बीसलपुर मार्ग हुई।
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार आज है। ऐसे में शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने रोडवेज बसों का संचालन असम चौराहे से कराने के निर्देश दिए हैं। अफसरों के निर्देश के बाद रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बसों का संचालन असम चौराहे से कराया, लेकिन बसों का समय निर्धारित न होने से वहां पहुंचे यात्रियों को बसों के इंतजार में यहां-वहां घंटों भटकना पड़ा। बसें न मिलने पर यात्रियों ने इन मार्गाें पर संचालित डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। सबसे अधिक परेशानी बीसलपुर मार्ग पर रही। इस मार्ग पर यात्रियों के लिए डग्गामार वाहन ही सहारा बने।

पूरनपुर मार्ग पर भी भटकती दिखीं सवारी, परेशान हुए लोग
पूरनपुर मार्ग पर भी यात्रियों को सवारियों के लिए यहां-वहां भटकना पड़ा। अपराह्न करीब 1:0 बजे चौराहे पर बसें नहीं मिलीं। ऐसे में यात्री टेंपो, मैजिक आदि वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन


बसों का संचालन असम चौराहे से कराया गया। समय के हिसाब से ही बसों को गंतव्य पर रवाना किया गया। अगर कहीं कोई दिक्कत रही है तो इसको आगे दिखवाया जाएगा। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम

असम चौराहा से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर खड़े डग्गामार वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें