फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गाली-गलौज का विरोध करने पर पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शराब के नशे में घर पहुंचे पति के गाली-गलौज करने का पत्नी ने विरोध किया। गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लंबे समय तक महिला का निजी अस्पताल में इलाज चला। तहरीर देने पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के रानीगंज मथना जप्ती निवासी तेजवती ने सुनगढ़ी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 18 वर्ष पूर्व गांव जंगरौली पुल निवासी अशोक कुमार के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि चार अक्तूबर को उसका पति शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर पति ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। पड़ोसियों की मदद से उसे उपचार के लिए एंबुलेस से अस्पताल भेजा गया। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज कराया गया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें