फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबरी से मकान में लगी  आग, बच्ची क ी मौत 

Fri, 13 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर में रोशनी के लिए जलाई गई डिबरी मजदूर की मासूम बेटी का काल बन गई। आग की चपेट में आकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत और मां गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में हजारों रुपये का घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया है। कागजी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने बच्ची के  शव को घर वालों के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव निवासी अनिल कुमार भट्टे पर मजदूरी करता है। गुरुवार रात वह काम पर गया हुआ था। घर पर पत्नी सोमवती अपनी डेढ़ साल की बच्ची काजल के साथ सो रही थी। कमरे में रोशनी के लिए डिबरी जल रही थी। देर रात अचानक डिबरी गिरने से मकान में आग लग गई। इसमें मां-बेटी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे। आग की लपटों के बीच घिरी मां-बेटी क ो बचाकर बाहर निकाला गया। जिसके  बाद बमुश्किल आग बुझाई। लेकिन तक तब मकान में रखा अनाज, कपड़े , वर्तन समेत तमाम घरेलू सामान जल चुका था।  झुुलसी हालत में दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। यहां घर वालों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को घर वालों के सुपुर्द कर दिया। उधर, बच्ची की मौत की खबर से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। हर कोई दुखद हादसे को कोसता दिखाई दिया। लाडली बेटी की मौत के बाद से मजदूर अनिल बदहवाश है। हर कोई गमगीन परिवार के दुख में शरीक होकर ढांढस बंधा रहा है। 

पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा 
माधोटांडा क्षेत्र के गांव डगा सुखदासपुर में डिबरी से लगी आग की चपेट में आकर दंपति झुलस गए। गंाव के रहने वाले तय्यब की पत्नी कुलसुम बेगम कमरे में जल रही डिबरी गिरने से झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पति ने बचाने का प्रयास किया, तो वह भी झुलस गया। घरवालों ने गांव के लोगों की मदद से दोनों को बचाया। जिसके बाद दंपति को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता जली 
जहानाबाद क्षेत्र के गंाव उझैनिया रम्पुरा में विवाहिता रेखा (25) पत्नी दिनेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। गुरुवार देर रात महिला को गंभीर हालत में घरवालों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है। अस्पताल प्रशासन ने महिला के बयान के लिए पुलिस को मेमो के जरिए सूचना भिजवा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें