बिलसंडा सीएचसी में बंद पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन।संवाद
पीलीभीत। मरीजों की करीब 50 तरह की जांचों के लिए सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगवाए गए हेल्थ एटीएम की खुद की सेहत खराब है। यह हेल्थ एटीएम शोपीस बनकर रह गए हैं। कहीं चिप की कमी तो कहीं तकनीकी खराबी से हेल्थ एटीएम बंद पड़े हैं।
मरीजों को हेल्थ एटीएम की सुविधा तो मिल नहीं रही, जिम्मेदार भी इनके रखरखाव से बेपरवाह हैं।
एक हेल्थ एटीएम पर चार से पांच लाख रुपये खर्च किए गए थे। बुधवार को बरखेड़ा, अमरिया, ललौरीखेड़ा, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर और पूरनपुर सीएचसी की पड़ताल में हेल्थ एटीएम शोपीस बने नजर आए।