फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों के प्रधान निर्विरोध चुने जाएंगे

Fri, 27 Nov 2015 11:18 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बिलसंडा ब्लाक की ग्राम पंचायत मनकापुर और अकोड़ा में प्रधान के लिए वोट नहीं पड़ेंगे। शुक्रवार नाम वापसी के बाद इन दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर एकल उम्मीदवार के रूप में क्रमश: ऊषा गंगवार व नरेश गंगवार के रह जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

जिले के बिलसंडा और बीसलपुर ब्लाक में तीसरे चरण में चुनाव होना है। शुक्रवार शाम ग्राम पंचायत प्रधान और सदस्य पद पर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। ग्राम पंचायत मनकापुर में प्रधान पद पर ऊषा गंगवार और शेर बानो ने और ग्राम पंचायत अकोड़ा में नरेश गंगवार और हरिराम मौर्य ने नामांकन कराया था। शेर बानो और हरीराम ने शुक्रवार को बिलसंडा ब्लाक कार्यालय में नाम वापस ले लिया। इससे अब दोनों प्रधानों का निर्विरोध होना तय है।
आरओ डा. अवधेश मिश्रा ने भी उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में दोनों के एकल नामांकन के रह जाने पर वहां निर्विरोध प्रधान चुना जाना तय होने की पुष्टि की है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि उन्हें निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र मतगणना बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों गांवों में लोगों ने ऊषा गंगवार और नरेश गंगवार को फूल मालाओं से लाद दिया। दोनों गांवों में इस खुशी में आतिशबाजी भी छोड़ी गई। ऊषा गंगवार और नरेश गंगवार ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने विश्वास में लेकर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों को नामांकन पत्र वापस करने के लिए सहमत कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें