फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जत्था रवाना

विज्ञापन
बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ विदाई देने वाले लोग। संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए नगर से नौ सदस्यीय जत्था जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। नगर पालिका चेयरमैन और अन्य लोगों ने अमरनाथ यात्रियों को पटका पहनाकर रवाना किया। जत्थे में शामिल यात्री तीन जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। नौ जुलाई को जत्थे की वापसी होगी।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु कोतवाली की दीवार पर बने श्रीराम दरबार के समीप एकत्र हुए। यहां नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने श्रद्धालुओं को पटका पहनाकर रवाना किया। सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर में जत्थे में शामिल यात्रियों को तिलक लगाया गया। जत्थे में हरगोविंद वाजपेयी, हरीओम पांडेय, गोपाल मिश्रा, गौरव पांडेय, रविराज शर्मा, दीपक शर्मा, अनिल मिश्रा, आदित्य पांडेय, शिवम मिश्रा शामिल हैं। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष हर्ष प्रधान, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, विजेंद्र पांडेय, मानस शुक्ला, संदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें