फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन की केबल खराब होने से ढाई सौ उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन की केबल खराब होने से नगर की दो कॉलोनियों के ढाई सौ उपभोक्ताओं की साढ़े दस घंटे बिजली बाधित रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की केबल खराब होने से शनिवार सुबह करीब छह बजे अशोक और पंकज कॉलोनी के ढाई सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। केबल बदलने के लिए कर्मचारी लगाए गए। मगर दिन में तीन बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
इसी दौरान अपराह्न तीन बजे रोस्टरिंग के कारण पूरे नगर की बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे के लिए बंद हो गई। इधर, करीब साढ़े दस घंटे बिजली ठप रहने से उपभोक्ताओं को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा लोड बढ़ने के कारण अन्य इलाकों की भी आपूर्ति भी लड़खड़ाई रही। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि दोनों कॉलोनियों में केबल बदलवाकर आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया है।

फेस और फाॅल्ट की समस्या से परेशान रहे उपभोक्ता
पीलीभीत। शहर में फेस और फाॅल्ट की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं कटौती की समस्या ने भी परेशान किया।
शुक्रवार की रात करीब पौने नौ बजे सुनगढ़ी क्षेत्र तो रात करीब दस बजे सनराइज कॉलोनी में फेस की समस्या हुई। सवा दस बजे गांधी स्टेडियम मार्ग पर रखे ट्रांसफाॅर्मर के 11 केवीए लाइन में फ्यूज में दिक्कत आई तो रात साढ़े दस बजे मूलचंद्र धर्मशाला के निकट एक फेस होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
इसके अलावा रात 11.30 बजे निरंजनकुंज में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। शनिवार की सुबह तीन बजे गैस चौराहे स्थित मीना बाजार के पास रखे ट्रांसफॉर्मर में अर्थिंग की समस्या आने से बिजली प्रभावित रही। वहीं सवा तीन बजे सुनगढ़ी के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर में दिक्कत आई। जिसे तुरंत सही करा दिया गया। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगह दिक्कत रही। कहीं कोई बड़ा फाॅल्ट नहीं हुआ। संवाद

बकाया जमा न करने पर 60 लोगों के कनेक्शन काटे
पूरनपुर। बकाया जमा न करने पर विद्युत निगम का शनिवार को कनेक्शन काटो अभियान शुरू किया गया। पहले दिन बकाया जमा न करने पर 60 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा न करने पर शनिवार को पहले दिन मोहल्ला साहूकारा, साहूकारा लाइनपार, पंकज कॉलोनी, पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका में 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें