फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी में पापड़ उठाने के विवाद पर दूल्हे के बहनोई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी समारोह में कार पर रखे पापड़ उठाने पर वधू पक्ष के ननिहाल वालों ने दूल्हे के बहनोई की जमकर पिटाई कर दी। बहनोई की पिटाई से बरातियों में अफरा-तफरी रही। दूल्हा और बरातियों ने बमुश्किल उन्हें बचाया। आरोपियोंं ने दूल्हा के बहनोई को अकेले मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


घटना थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हीरपुर की है। लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव छेदीपुर के उत्तम कुमार की शादी गांव हीरपुर के रामबहादुर की पुत्री शालिनी से 23 मार्च को थी। शादी समारोह में बराती खाना खा रहे थे। इस दौरान समीप खड़ी कार पर रखे पापड़ दूल्हे के बहनोई मैलानी थाना के गांव गंंगापुर के महेश कुमार ने उठा लिया। इस पर हुए विवाद पर शालिनी के ननिहाली गांव छेदीपुर के देवराज, उसके पुत्र राहुल, हिमांशु और नवल किशोर ने गाली-गलौज कर महेश कुमार की पिटाई करनी शुरू कर दी। शादी में दूल्हा के बहनोई की पिटाई पर बरातियों में अफरा-तफरी रही। दूल्हा और बरातियों ने बमुश्किल महेश कुमार को बचाया। इस पर आरोपियों ने अकेले मिलने पर महेश को जान से मारने की धमकी दी। घंटों विवाद चलता रहा। हालांकि कुछ लोगों के समझाने पर शादी की रस्में पूरी हुईं। दूल्हा ने एक दिन पहले सेहरामऊ उत्तरी थाना पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर गांव छेदीपुर के देवराज, राहुल, हिमांशु, नवल किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें