फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़कों के गड्ढे भरने के लिए शासन ने दिए 70 लाख, पर काम शुरू नहीं

विज्ञापन
पीलीभीत में रामलीला रेलवे क्रासिंग से असम हाईवे जाने वाले मार्ग पर हुए बड़े बड़े गड्डे।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। 15 दिन में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लोनिवि ने तैयारी तेज कर दी है। कार्ययोजना भी तैयार की गई है। फिलहाल काम शुरू करने में खराब मौसम रोड़ा बना हुआ है। विभाग को फिलहाल 70 लाख रुपये से जिले में 295 किलोमीटर क्षेत्र में सड़कों के गड्ढे भरने हैं। इसके लिए टेंडर भी हो गया है।
विज्ञापन

बारिश में जिले की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। कई सड़कें तो पानी के तेज बहाव से कट भी गईं है। इधर शासन ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अफसरों को 15 दिन का वक्त दिया है। फिलहाल तीन दिन बीत गए हैं लेकिन जिले में किसी भी सड़क पर काम शुरू नहीं हो सका है। इसके पीछे खराब मौसम को कारण बताया जा रहा है।
इधर जिले में कितनी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है, इसकी विभाग ने तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि गड्ढा मुक्त अभियान के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि फिलहाल मिली है। इस धनराशि से जिले में 295 किलोमीटर क्षेत्र में सड़कों के गड्ढों को भरा जाएगा।
विज्ञापन





रामलीला मार्ग का बुरा हाल

शहर के उपाधि कॉलेज चौराहा से रामलीला मार्ग होते हुए सड़क असम हाईवे से मिलती है। यह सड़क बारिश में तालाब बनकर रह गई है। कुछ माह पहले यहां पर गड्ढों को भरा गया था, पर मरम्मत कार्य बारिश को नहीं झेल सका। मौजूदा समय में पूरी सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। इनमें बारिश का पानी भर जाने से ये तालाब का रूप ले चुके हैं। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के ईओ अजीज अहमद का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है



माधोटांडा मार्ग भी बदहाल

पीलीभीत से माधाेटांडा जाने वाले मार्ग की दशा काफी खराब है। यहां पर बीच सड़क पर गड्ढा होने के साथ ही किनारे से भी काफी गहरे गड्ढे हो गए है। बारिश में गांव जमुनिया के पास सड़क कट भी गई है। पूरी सड़क पर नए सिरे से काम होना है। फिलहाल विभाग अभी गड्ढों को भरने का काम करेगा।




जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए फिलहाल 70 लाख रुपये मिले हैं। मौसम खराब होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जल्द ही गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया जाएगा।
- राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि

पीलीभीत में रामलीला रेलवे क्रासिंग से असम हाईवे जाने वाले मार्ग पर हुए बड़े बड़े गड्डे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें