फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्ची की जान गई

Mon, 16 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 माधोटांडा रोड पर कल्यानपुर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही छह वर्षीय सुहाना पुत्री राजकुमार को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गजरौला क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी राजकुमार किराना सामान की फेरी लगाते है। उसके तीन पुत्री 10 साल की मिलन, आठ की पल्लवी और छह वर्ष की सुहाना व दो साल का बेटा कृष्ण है। सोमवार दोपहर को उनकी छह वर्षीय पुत्री सहाना खेत पर गई थी। वहां से घर लौटते वक्त सड़क पार कर रही थी। तभी माधोटांडा की ओर से आई बैगनआर कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी रोककर मदद के लिए नीचे उतरा, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंचे रिछौला चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि कार व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक खुद को पूरनपुर के करीमगंज का रहने वाला बता रहा है। कानूनी कार्रवाई के लिए बच्ची के परिवार वालों से तहरीर मांगी गई है। 
विज्ञापन


दो अन्य हादसों में पांच घायल 
करेली। दो अन्य हादसों में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। चौकी क्षेत्र में मीरपुर-सिंधौरा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर  लगने से बाइक सवार गौहरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रामसागर व 28 साल अवधेश  कुमार घायल हो गए। लालपुर-जराकोठी मार्ग पर टेंपो ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इसमें लालपुर निवासी अरुन पुत्र रामनाथ, जसवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह और जसविंदर घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए पीलीभीत के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर अरुन को रेफर कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें