फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन विभाग की टीम ने खेत से बरामद किए 75 फंदे

Fri, 17 Oct 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बराही रेंज की वन विभाग टीम ने गश्त के दौरान एक खेत से बड़े पैमाने पर शिकार के लिए लगाए गए फंदे बरामद किए हैं। टीम ने मौके से रेशम के बने कुल 75 फंदे बरामद किए, जिनका उपयोग जंगली सूअर और चीतल जैसे वन्यजीवों के शिकार के लिए किया जाना बताया गया है। विभाग ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पीटीआर की बराही रेंज के अंतर्गत शिकार से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही है। कुछ दिन पूर्व सीमावर्ती क्षेत्र के नगरिया क्षेत्र में जंगल से बाहर एक नर तेंदुआ शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंस गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हालांकि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद तेंदुए की मौत का कारण फेफड़ों में संक्रमण फैलने से निकला था।
घटना के बाद विभागीय अफसरों के निर्देश पर टीम ने सक्रियता बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान बराही रेंज की टीम को सीमावर्ती क्षेत्र में एक खेत में संदिग्ध फंदे दिखाई दिए। जांच में पता चला कि ये फंदे रेशम से बने हुए हैं और इन्हें वन्यजीवों के शिकार के उद्देश्य से लगाया गया था। जांच में नौजल्हा नकटहा निवासी रंजन बैरागी पुत्र जतीश बैरागी का नाम इस घटना में सामने आया। रेंजर अरुण मोहन ने बताया कि यह फंदे जंगल सुअर और चीतल के शिकार के लिए लगाए जाते हैं। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें