फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाद्य सुरक्षा की टीम ने मावा, बर्फी, देशी घी, बेसन, किशमिश, हींग का लिया नमूना

विज्ञापन
गांव घुंघचाई में एक किराना की दुकान पर सैंपलिंग करती टीम।स्रोत:विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर सहित क्षेत्र की चार दुकानों पर छापा मारकर मावा, बर्फी, देशी घी, बेसन, किशमिश, हींग के नमूने लिए।
विज्ञापन

दीपावली और भैयादूज को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त राम अवतार के नेतृत्व में टीम ने पीलीभीत रोड स्थित हरिंदर सिंह के स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से बर्फी और मावा, शेरपुर रोड स्थित दामोदर किराना स्टोर से देशी घी, बेसन, खजुरिया बस स्टैंड के समीप रामबाबू किराना स्टोर से मावा, घुंघचाई के रोशन किराना स्टोर से किशमिश, बंधानी हींग का नमूना लिया।

टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत स्वरूप, तेज बहादुर, शांतनु कुमार थे। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई से मिलावटी सामान की बिक्री करने वालों में खलबली मची रही। सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें