पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रहा काली मां का मेला देखने गई पांच साल की मासूम बच्ची से 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से उत्तराखंड के सितारगंज निवासी एक मजदूर की पांच साल की बेटी थाना न्यूरिया की मझोला चौकी के एक कॉलोनी में ननिहाल रह कर पढ़ाई कर रही है। वह केजी की छात्रा है। रविवार को गांव में काली पूजा का मेला लगा हुआ था। बच्ची मेला देखने गयी थी। इस दौरान गांव का निवासी कुश हलघर बच्ची को बहला फुसला कर गांव के बाहर एकांत स्थान पर ले गया उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी रात में बच्ची को घर छोड़ गया। रात में किसी को दरिंदगी का पता नहीं लग सका। सोमवार सुबह घरवालों ने बच्ची के कपड़ों पर खून देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। जानकारी करने पर बच्ची ने घटना के बारे में घरवालों को बताया। इस बीच एक महिला ने भी बताया कि युवक बच्ची को एकांत स्थान पर ले जाते हुए उसने देखा था। यही नहीं सामने आने पर बच्ची ने भी आरोपी युवक को पहचान लिया और घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर न्यूरिया मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।