फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्क पाउडर से बनी मिठाई पकड़ी

Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यौहार पर दूध की कमी को पाउडर से पूरा कर मिठाई बनाकर बेची जा रही है। निरीक्षण के दौरान खमरिया में एक दुकान पर पाउडर से बनी मिठाई मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई को नष्ट कराकर नमूना लिया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को शहर के गौहनिया चौराहा आसाम चौराहा एवं ललौरीखेड़ा में दुकानों की चेकिंग की। ललौरीखेड़ा के बाद खमरिया पुल पहुंचने पर टीम को एक दुकान पर मिल्क पाउडर से बनी मिठाई बिक्री होने की जानकारी मिली। इस पर टीम ने छापा मारा तो शिकायत ठीक प्रतीत हुई। दुकानदार ने टीम को बताया कि वह बरेली से लाकर यहां मिठाई बेचता है। इस पर टीम ने नमूना लेकर शेष मिठाई को नष्ट करा दिया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि दुकान स्वामी को भी नोटिस दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिठाई की कीमत में तौल रहे डिब्बा
त्यौहार पर मिठाई की बम्फर बिक्री का फायद मिठाई विक्रेता जमकर उठा रहे हैं। मिठाई के रेट पर ही मिठाई का गत्ता और उसका ढक्कन भी तौला जा रहा है। बाट माप विभाग की मिलीभगत से चल रहे इस खेल में उपभोक्ताओं को डिब्बे के वजन की कीमत भी मिठाई के रेट में देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें