फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गेहूं की फसल जली, लाखों का नुकसान

Fri, 08 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मकरंदापुर निवासी श्रीकृष्ण के खेत में आग लगने से करीब 12 हजार रुपये की गेहूं की फसल जल गई है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका। खेत स्वामी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लगने की सूचना तहसील कार्यालय में दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन

बिलसंडा/बमरोली। गांव भदेंगकंजा के मझरा लुधपुरा के कई किसानों के खेतों में आग लगने से लाखों रुपये कीमत के गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। अग्निकांड में लुधपुरा निवासी बाबूराम का चार एकड़, रामभजन का दो एकड़, चेतराम का चार एकड़, वीरपाल का 14 बीघा, बाल गोविंद का चार बीघा, भरतलाल का चार बीघा, गंगाराम का डेढ़ एकड़, रामबहादुर का दो एकड़, प्रेमपाल की 12 बीघा, रामनिवास की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा साहब सिंह, हरपाल सिंह, अहिवरन सिंह, बादशाह सिंह और जगन्नाथ सिंह की भी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। खेत मालिकों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। किसानों ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें