फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाली न बनने से क्षुब्ध परिवार ने बीसलपुर तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
बीसलपुर तहसील परिसर में सपरिवार धरने पर बेैठा भोगापुर का मलखान।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुऱ। खेत के पास खड़ंजे के स्थान पर नाली न बनाए जाने से क्षुब्ध होकर गांव भोगापुर के एक परिवार ने बृहस्पतिवार को सुबह तहसील परिसर में धरना शुरू किया। दोपहर बाद एसडीएम के आश्वासन पर उन लोगों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन




गांव भोगापुर निवासी मलखान ने बताया कि उनके खेत के पास नाली के स्थान पर काफी समय पूर्व खड़ंजा बनवा दिया गया था। वह पिछले काफी समय से खड़ंजे के स्थान पर नाली बनवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई। हलका लेखपाल ने खड़ंजे के स्थान पर नाली बनवाने का आश्वासन देकर पिछले दिनों उनसे एक हजार रुपये सुविधा शुल्क ले लिया, फिर भी उसने खड़ंजे के स्थान पर नाली बनाने का प्रस्ताव पास नहीं किया।

लेखपाल उनके पैसे भी वापस नहीं कर रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर मलखान ने बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तहसील परिसर में सपरिवार धरना शुरू किया। धरने पर पत्नी रेनू देवी, पुत्री शोभा देवी, पुत्र अंश कुमार और आदर्श कुमार बैठे। दोपहर बाद एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने मलखान से वार्ता की और उनकी समस्या का अतिशीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसडीएम के आश्वासन से आश्वस्त होकर उन लोगों ने धरना खत्म कर दिया और घर चले गए। मलखान और उनके परिवार के लोगों ने चार दिन पूर्व तहसील परिसर में आत्मदाह का एलान भी किया था। एसडीएम के समझाने पर ही उन्होंने अपना एलान वापस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें