फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कंस वध लीला के मंचन से हुआ मेले का समापन

विज्ञापन
बीसलपुर में आयोजित कार्यक्रम में लीला का किया गया मंचन।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में चल रहा दो दिवसीय वार्षिक जन्माष्टमी मेला बुधवार की शाम माखन चोरी और कंस वध लीला के साथ समाप्त हो गया।
विज्ञापन


जन्माष्टमी मेला समिति के तत्वावधान में मंगलवार से दो दिवसीय मेला शुरू हुआ था। पहले दिन बड़ा स्थल मंदिर के सामने और दूसरे दिन मोहल्ला दुबे में गोविंद आश्रम के समीप श्रीकृष्ण लीला का मंचन हुआ। माखन चोरी और कंस वध लीला का मंचन हुआ। मेला देखने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेला कमेटी के अध्यक्ष मोहित सक्सेना, सुधीर गुप्ता, बाबूराम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

पकड़िया महादेव में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पीलीभीत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को मोहल्ला तखान स्थित पकड़िया नाथ महादेव मंदिर पर श्रीकृष्ण के पूजन और आरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन में देर रात लड्डू गोपाल को गंगाजल, दूध, दही, घी, पंचामृत आदि से स्नान कराया गया। इसके बाद उन्हें वस्त्र पहनाकर उनका भव्य शृंगार किया गया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। इस मौके पर संजीव शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी आयुष सक्सेना, सक्षम सक्सेना, काव्य सक्सेना, यश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें