फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऑनलाइन दिखेगी परिषदीय विद्यार्थियों की पूरी प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
उपस्थिति से लेकर पढ़ाई और खेलकूद तक का रिकॉर्ड होगा डिजिटल
विज्ञापन

पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को अब पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत छात्रों की उपस्थिति, पढ़ाई का स्तर, खेलकूद, सह शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवहार संबंधी जानकारी विभागीय पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इससे न सिर्फ शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों को निगरानी में सुविधा होगी, बल्कि अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रगति ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में संचालित 15 सौ से अधिक बेसिक विद्यालयों में करीब चार लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षण सामग्री और तकनीकी संसाधनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक छात्र का डिजिटल प्रोफाइल तैयार किया जाएगा, जिसमें उसकी दैनिक उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, गतिविधियों में सहभागिता और सीखने की प्रगति दर्ज होगी। विभाग का मानना है कि इससे छात्रों की कमजोरियों और प्रतिभा दोनों की बेहतर पहचान हो सकेगी और शिक्षण व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू होने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें