फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सार्वजनिक स्थल पर हो रहे निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। ग्राम पृथ्वीपुर में एक सार्वजनिक स्थल पर पक्का निर्माण किए जाने को लेकर विवाद के बाद एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडेय ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। बताया गया कि इस सार्वजनिक भूमि का उपयोग हिंदू समुदाय लंबे समय से होली और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए करता रहा है। वीर सहाय, बुद्धसेन, रोहित और पुरुषोत्तम ने पक्का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इस निर्माण पर आपत्ति जताते हुए दूसरे समुदाय के अरशद, नाजिम, गुलाम रसूल और नन्हे ने 7-8 दिन पूर्व उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायतकर्ताओं का तर्क था कि चूंकि यह भूमि सार्वजनिक है। यहां दोनों समुदायों के कार्यक्रम होते आए हैं, इसलिए किसी प्रकार निर्माण नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य रुकवाए जाने के दौरान सीओ बीसलपुर विधि भूषण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम का कहना है कि स्थलीय निरीक्षण के बाद चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन



एसडीएम नागेन्द्र पांडेय ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा सार्वजनिक भूमि पर बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई भी पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता। फिलहाल निर्माण कार्य रोककर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें