फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 30 दिनों से हो रहे नाटकों के मंचन का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के थियेटर वर्कशाॅप में 30 दिनों से चल रहे नाटकों के मंचन का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन




इस विद्यालय में 25 सितंबर से नाटकों का मंचन शुरू हुआ था। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली की डायरेक्टर शालू यादव और भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के कप्तान कर्णधार ने विद्यालय के नाटक प्रेमी विद्यार्थियों को अभिनय, डॉयलाग डिलीवरी, नृत्य गायन, मंच सज्जा और ध्वनि प्रकाश आदि की बारीकियां सिखलाईं।

इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटककार रेखा जैन द्वारा लिखित बाल नाटक अप्सरा का तोता और भारतेंदु हरीश्चंद्र द्वारा लिखित प्रहसन अंधेरनगरी का मंचन भी किया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. महेश प्रजापति के निर्देशन में चला। शुक्रवार को हुए समापन समारोह में एसडीएम नागेंद्र पांडेय बतौर मुख्य अतिथि और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. वीके सिंह ने और संचालन डॉ. महेश प्रजापति ने किया। कार्यशाला प्रभारी केएन विश्वकर्मा ने एक माह में कराए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया। समारोह में विद्यालय स्टॉफ के सभी लोग और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि नवंबर में जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में होने वाली प्रदेश स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में उनके विद्यालय की टीम भाग लेने जाएगी। प्रतियोगिता की तिथि अभी तय नही हो पाई है। शिक्षक संगीता जायसवाल ने आगंतुकों का आभार जताया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें