फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम ने किया ईवीएम गोदाम और निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण

Wed, 18 Nov 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को ईवीएम और वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थित गोदाम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम के भवन की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। गार्ड रूम और सीसीटीवी भी देखे। साफ-सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद, जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में पत्रावलियों के रख-रखाव और साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। अपर जिलाधिकारी, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी और ईवीएम प्रभारी भी मौजूद थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और कार्यालय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें