फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला जज ने डीएम और एसपी के साथ जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पीलीभीत में जिला कारागार का निरीक्षण कर आते जिला जज।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय के साथ शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बंदियों के किशोर, महिला समेत अन्य बैरकों, भोजनालय और अस्पताल की स्थिति को परखा। महिला बैरक में बंदियों से बातचीत कर खाने-पीने और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी जुटाई। इसके साथ ही चिकित्सक को बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मानक के अनुरूप बंदियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। साफ सफाई को लेकर भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्ण कालिक सचिव सुनील कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा गुप्ता, जेल अधीक्षक राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें