फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मृतक पर भी दर्ज कराई रिपोर्ट, विवेचना में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी सुनील को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में जिनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई, उनमें एक मृतक भी शामिल है। जानकारी के बाद पुलिस अफसर गंभीर हुए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी सुनील का शव 11 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के ही गांव शेरगंज के रेलवे हाल्ट पर फंदे से झूलता मिला था। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने इस मामले में कोतवाली में हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में गांव के ही अरुण राना, शिवम राना, जतिन राना, सचिन राना, मिथुन राना, विपिन मौर्य ,छेदालाल मौर्य और अखिलेश मौर्य को नामजद किया गया था।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आने के कारण पुलिस ने अगले दिन इस मामले को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में तरमीम कर दिया था। पुलिस जब विवेचना के क्रम में गांव में गई, तब पता चला कि आरोपी छेदालाल की मौत छह वर्ष पहले ही हो चुकी है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। विवेचक विनोद कुमार शर्मा को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें