फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले में आठ से 10 दिन का स्टॉक, रोजाना 125 से अधिक सिलिंडर की खपत

Mon, 09 Mar 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति तो सुचारु है। मगर, स्टॉक सिर्फ आठ से 10 दिन का ही शेष बताया जा रहा है। शहर और जिले के कस्बों के होटल-रेस्टोरेंट को मिलाकर रोजाना 125 से 130 कमर्शियल सिलिंडर की खपत होती है। फिलहाल, इनकी आपूर्ति पर रोक लगाए जाने की बात कही जा रही है। घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में छह एजेंसियों से गैस आपूर्ति की जाती है। शहर के होटल और रेस्टोरेंट को मिलाकर रोजाना 50 से 70 कमर्शियल सिलिंडर की खपत है। पूरे जिले की बात करें तो आंकड़ा 125 के पार पहुंच जाता है। शहर के एक एजेंसी संचालक ने बताया कि उनके पास अभी आठ से 10 दिन का कमर्शियल सिलिंडर का स्टॉक है। अमूमन अन्य एजेंसियों के पास भी इतना ही स्टॉक है। इनकी खपत सिर्फ होटल और रेस्टोरेंट में ही होती है।

15 दिन बढ़ाया गया है बुकिंग का समय
घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दामों में अचानक 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अब घरेलू सिलिंडरों के लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं कमर्शियल सिलिंडर पर 114 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। इसकी वजह पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों को बताया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब सिलिंडर की बुकिंग भी पहले की अपेक्षा देर से होगी। पहले जहां एक सिलिंडर के डिलीवरी के आठ से दस दिन बाद दूसरे की बुकिंग हो जाती थी। अब 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग की जा सकेगी। ऐसे में गैस बुकिंग के समय करीब 15 दिन बढ़ गया है। कमर्शियल सिलिंडर की बुकिंग का समय भी 25 दिन कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिले में घरेलू व कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति जारी है। किसी तरह की कमी नहीं है। समय बढ़ाने की नई व्यवस्था को लेकर आए आदेश को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें