फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जर्जर मझोला-ड्यूनीडैम मार्ग के बहुरे दिन, शुरू हुआ निर्माण कार्य

Tue, 10 Jun 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। कई वर्षों से जर्जर मझोला-ड्यूनीडैम मार्ग के दिन बहुरे हैं। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। मार्ग के दायरे में पड़ने वाली पुलियों को भी चौड़ा करने की कवायद शुरू हो गई है। इसका निर्माण करीब नौ करोड़ रुपये से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मझोला से ड्यूनीडैम जाने वाला करीब आठ किमी लंबे मार्ग की हालत कई सालों से जर्जर थी। इस मार्ग से मझोला और आसपास गांवों की करीब 20 हजार आबादी आवागमन करती है। अमरिया जाने वाले लोग भी इस मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। आए दिन हादसों का खतरा भी बन रहता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग के निर्माण के लिए सर्वे के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद पिछले दिनों काम शुरू करा दिया गया। मार्ग पर बनी पुरानी और संकरी पुलियों को हटाकर चौड़ी पुलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जेसीबी से पुरानी पुलियों को तोड़ा जा रहा है। निर्माण शुरू होने से लोगों ने राहत महसूस की।

पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा मार्ग
करीब आठ किमी लंबे मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया है। अभियंताओं के अनुसार मार्ग को पांच मीटर चौड़ा भी किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें न हो, इसके लिए आधे मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें