दियोरिया। रिश्तेदार के घर से लौट रहे थाना बरखेड़ा के गांव कबूलपुर निवासी नत्थूलाल (50) का शव मंगलवार को गांव खामघाट के पास माला नदी में उतराता मिला। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव खामघाट के पास नदी में उतराते शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर गई पुलिस ने शव को निकालकर उसकी पहचान की। इसके बाद नत्थूलाल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर गए नत्थूलाल के तहेरे भाई ने बताया कि नत्थूलाल आठ जून को दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलडिया राधे में अपने फूफा नन्हेलाल के घर गए थे। अगले दिन सुबह वापस हो गए थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद उनकी मृत्यु की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।